प्रयागराज,02नवम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में रविवार दोपहर संगम नगरी देशभक्ति के रंग में रंगी नजर आई। बलुआघाट पर दोपहर से ही बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष हाथों में तिरंगा लेकर पहुंचे और मां यमुना से भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फाइनल मुकाबले में जीत की प्रार्थना करने के साथ जीत की कामना के लिए एक डुबकी भी लगायी।
फाइनल मुकाबले में आज भारत की महिला टीम का सामना साउथ अफ्रीका से होना है, और इसी को लेकर प्रयागराज में लोगों का जोश देखने को मिल रहा है। इसी को लेकर दोपहर बलुआघाट पर भारत माता की जय और विजयी विश्व तिरंगा प्यारा के नारे गूंजे, तो पूरा माहौल देशभक्ति से सराबोर हो गया।
महिलाएं तिरंगा लहराते हुए भारतीय टीम की खिलाड़ी झूलन गोस्वामी, हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना के पोस्टर लेकर पहुंचीं। सभी ने एक स्वर में मां यमुना से प्रार्थना की कि भारतीय बेटियां आज के फाइनल में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर देश का नाम रोशन करें।घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं ने कहा कि इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय महिला टीम ने कमाल का प्रदर्शन किया था और अब हम चाहते हैं कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी जीत हासिल हो। आज हम यहां आकर मां यमुना से यही आशीर्वाद मांगने आए हैं कि भारत विजयी होकर लौटे। आज भारतीय महिला टीम की होती है तो देश का सम्मान और नाम दोनो रोशन होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित