अमरोहा , फरवरी 04 -- उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक युवक ने महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी ने खुद को घर में बंद कर लिया। हत्या से आक्रोशित भीड़ ने जमकर हंगामा किया। पांच थानों की पुलिस मौके पर। स्थिति में नियंत्रण में है।
पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव पचोकरा निवासी नरेंद्र की 32 वर्षीया पत्नी रुबी की आज़ दोपहर घर के बाहर गांव के रहने वाले धीरज (22) नामक युवक ने चाकू से गोदकर निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी। वारदात के बाद हत्यारोपी ने खुद को घर में अंदर बंद कर लिया। महिला की हत्या से आक्रोशित भीड़ ने आरोपी के घर में तोड़फोड़ की।
सूचना मिलने पर पांच थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर लोगों को शांत कर स्थिति को जैसे-तैसे काबू में किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया गया है। अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है । आरोपी से पूछताछ जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित