रांची , दिसंबर 01 -- झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस द्वारा पदभार ग्रहण समारोह कांग्रेस भवन में संपन्न हुआ।
समारोह में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रमा खलको ने आज यहां निवर्तमान अध्यक्ष गुंजन सिंह से पदभार लिया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा ने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर ने संविधान में महिलाओं को पुरुषों के बराबर मतदान का अधिकार दिया। कांग्रेस और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी ने सत्ता में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने हेतु 33% आरक्षण का प्रावधान किया जिसका परिणाम है कि आज पूरे देश में लगभग 15 लाख महिलाएं सरपंच मुखिया पार्षद सहित अन्य पदों पर हैं। संसद से सांसद एवं विधानसभा में महिलाअओं के लिए 33% आरक्षण का विधेयक पास हुआ लेकिन केंद्र सरकार इस कानून को लागू नहीं कर रही है,यह महिलाओं के साथ धोखा है। महिला कांग्रेस का मकसद देश की आधी आबादी को सशक्त बनाना है। संगठन का नवनिर्माण पूरे प्रदेश स्तर पर नए सिरे से होगा।महिलाओं के साथ होने वाले अन्याय पर रोक लगाने के लिए पूर्ण रूप से महिला आयोग का राज्य में गठन होना चाहिए। हम सरकार से बात करेंगे की झारखंड में जल्द से जल्द महिला आयोग का गठन हो।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि संगठन मे महिलाओं की भूमिका अहम होती है इसलिए महिला कांग्रेस की मजबूती में कांग्रेस की मजबूती है। नवनियुक्त अध्यक्ष से उम्मीद है कि संगठन को समाज के निचले स्तर तक ले जाएंगी। सरकार की महिला सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही योजनाओं को संगठन के माध्यम से दिलाने का प्रयास करें ताकि सरकार के उद्देश्य पूरे हो। कांग्रेस महिलाओं के अधिकारों के प्रति सजग पर प्रहरी की भूमिका निभाती है, कांग्रेस ने देश को इंदिरा गांधी के रूप में मजबूत महिला नेतृत्व दिया था।
महिला कांग्रेस अध्यक्ष रमा खलको ने कहा कि संगठन के रूप में मिली चुनौतियों को पूरा करना लक्ष्य होगा।झारखंड में महिलाओं का सशक्त संगठन खड़ा करना हमारा सामूहिक लक्ष्य होगा,समाज की आधी आबादी के बीच पहुंचकर हमें उनका विश्वास पाना होगा। संगठन का मूल्य उद्देश्य महिलाओं की समस्याओं को जानना और उसके निराकरण की दिशा में कार्य करना है तभी हम हम संगठन पर उनका भरोसा बढ़ा सकते हैं।
कार्यक्रम को मंत्री दीपिका पांडे सिंह, शिल्पी नेहा तिर्की, डॉक्टर इरफान अंसारी, रविंद्र सिंह, प्रदीप कुमार बालमुचू ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से निवर्तमान अध्यक्ष गुंजन सिंह आभा सिन्हा सुंदरी तिर्की बॉबी भगत मीनू सिंह सविता कुजूर नीतू देवी मेरी तिर्की कल्पना भगत नलिनी सिंह मंजू जोशी सीता राणा अनीता सिंह नीरू देवी सहित सैकड़ो महिलाएं उपस्थित थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित