अजमेर , अप्रैल 23 -- सांसद एवं पूर्व महिला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष फूलों देवी नेताम ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिलाओं की आड़ में राजनीति कर रही है।

राजस्थान में अजमेर में एक दिवसीय दौरे पर गुरुवार को अजमेर पहुंची सांसद नेताम ने कहा कि कांग्रेस नेसर्वसम्मति से वर्ष 2023 में महिला आरक्षण विधेयक को दोनों सदन में पारित कर दिया गया। उन्होंने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जब मणिपुर में महिलाओं से गुंडई हुई, तब क्यों नहीं महिलाओं की याद आयी।

सुश्री नेताम ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी के उस बयान का भी जिक्र किया, जिसमें परिसीमन जनगणना 2011 को लागू करने की बात कही। सांसद नेताम ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में बड़ा फर्क है । भाजपा महिला हितैषी है तो फिर विधायिका में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण अभी लागू करें।

उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक कांग्रेस की देन है। पहली महिला राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्री, लोकसभा अध्यक्ष कांग्रेस ने दिया है।

इसके बाद सुश्री नेताम ने दरगाह में जियारत की और हिंदू धर्म के प्रमुख तीर्थ गुरु पुष्कर में पूजा-अर्चना की । इससे पहले अजमेर पहुंचने पर शहर कांग्रेस समिति सहित अल्पसंख्यक कांग्रेस विभाग के पदाधिकारियों ने उनकी अगवानी की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित