पटना , अप्रैल 16 -- बिहार जनता दल यूनाइटेड(जदयू) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने गुरुवार को कहा कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में वर्ष 2006 में पंचायती राज संस्थाओं एवं वर्ष 2007 में नगर निकायों में आधी आबादी को 50 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान करने वाला बिहार देश का पहला राज्य बना था।

श्री कुशवाहा ने कहा कि श्री कुमार की प्रगतिशील पहल का परिणाम है कि आज बड़ी संख्या में महिलाएं मेयर, जिला परिषद, ब्लोक प्रमुख, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य एवं वार्ड पार्षद जैसे पदों तक पहुंचकर जनसेवा की मिसाल कायम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि श्री कुमार ने अपने विजन से सबसे पहले इस बात को समझ लिया कि सामाजिक और आर्थिक उन्नति के लिए महिलाओं का उत्थान जरुरी है। उन्होंने महिला उत्थान के लिए बालिकाओं की पढाई पर खास ध्यान दिया और उनके लिए साईकिल और पोशाक की व्यवस्था की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित