महासमुंद , दिसंबर 08 -- छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पीजी एडमिशन के लिए लागू की गई नई नीति के खिलाफ शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय महासमुंद के छात्र-छात्राओं तथा जूनियर डॉक्टरों ने सोमवार को काली पट्टी बांधकर विरोध-प्रदर्शन किया। जूनियर रेगुलर डॉक्टर एसोसिएशन के नेतृत्व में किए गए इस शांतिपूर्ण विरोध में डॉक्टरों ने प्रदेश सरकार पर पीजी सीट आवंटन व्यवस्था को असंतुलित करने का आरोप लगाया।
चिकित्सकों ने बताया कि पूर्व में प्रदेश की कुल पीजी सीटों में 50 प्रतिशत ऑल इंडिया कोटा (एआईक्यू) तथा 50 प्रतिशत सीटें स्टेट कोटा के लिए निर्धारित थीं। लेकिन नई नीति के अनुसार अब 50 प्रतिशत एआईक्यू, 25 प्रतिशत स्टेट कोटा और 25 प्रतिशत आउटसोर्स के माध्यम से सीटें भरने का प्रावधान किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित