महासमुंद , अप्रैल 03 -- छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्काउट-गाइड के जिला उपाध्यक्ष जय पवार (35 वर्ष) का शव कोडार डेम में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने प्रथम दृष्टया मामले को आत्महत्या से जुड़ा बताया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार जय पवार शुक्रवार सुबह अपने घर से निकले थे। इसके बाद दोपहर लगभग 12 बजे कोडार डेम में एक शव होने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना पर तुमगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित