महासमुंद, अप्रैल 18 -- छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में बागबाहरा पुलिस ने मानव तस्करी के एक मामले का आज खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने प्रार्थिया को अधिक पैसे का लालच देकर उत्तर प्रदेश के एक ईंट भट्टे में काम कराने के लिए ले जाया था।
मामले में खुलासा हुआ है कि प्रार्थिया को 35 हजार रुपये एडवांस देकर 10 अक्टूबर 2025 से 11 अप्रैल 2026 तक बंधक बनाकर जबरन काम कराया गया। इस दौरान उसे स्वतंत्र रूप से कहीं आने-जाने की अनुमति नहीं थी।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शांता राम साहू (56 वर्ष) और तोरण प्रजापति (49 वर्ष) के रूप में हुई है, जो ग्राम देवरी कोमाखान के निवासी हैं।
बागबाहरा पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 143(1)(डी) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित