महासमुंद , अप्रैल 09 -- छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां लभराखुर्द सब स्टेशन के पीछे स्थित एक कुएं से बोरी में बंद एक युवक का शव गुरुवार को बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार शव करीब एक माह पुराना प्रतीत हो रहा है, जो पूरी तरह सड़-गल चुका है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला गया। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है और हत्या की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित