जौनपुर , मार्च 30 -- उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में महावीर जयंती के अवसर पर मंगलवार, 31 मार्च को मांस और मछली की दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद ने बताया कि प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में जौनपुर नगर सहित पूरे जिले में यह आदेश प्रभावी रहेगा। इसके तहत नगर पालिका परिषद जौनपुर, मुंगराबादशाहपुर और शाहगंज के साथ ही नगर पंचायत खेतासराय, बदलापुर, मछलीशहर, मड़ियाहूं, रामपुर, काजगांव, गौराबादशाहपुर और केराकत क्षेत्र में भी मांस एवं मछली की दुकानें बंद रहेंगी।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए, ताकि कहीं भी निर्धारित दिन पर मांस और मछली की दुकानें खुली न पाई जाएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित