अलवर , मार्च 29 -- राजस्थान में राजस्थान के पूर्व नि:शक्तजन आयुक्त खिल्लीमल जैन ने विश्व में अहिंसा का संदेश देने वाले भगवान महावीर के जन्म कल्याणक पर 30 मार्च को अलवर जिले में मांस की दुकानें, बूचडख़ाने, होटलों में, रेंस्तराओं में मांस परोसने पर रोक लगाने की मांग की है।
श्री जैन ने रविवार को यहां बताया कि इस बारे में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल से लेकर अलवर नगर निगम के आयुक्त और जिले के सभी क्षेत्रों में इस तरह की कार्रवाई किये जाने की मांग की गयी है ताकि मूक प्राणियों की रक्षा और भगवान महावीर के 'जियो और जीने दो' के संदेश को सार्थक किया जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित