मुंबई , फरवरी 26 -- महाराष्ट्र सरकार ने कथित 'लव जिहाद' के मामलों को रोकने के मकसद से प्रस्तावित कानून का एक मसौदा तैयार किया है। पुलिस महानिदेशक की अध्यक्षता में बनी एक समिति की तीन बैठकें भी हो चुकी हैं। वरिष्ठ सूत्रों ने पुष्टि की है कि विधि एवं न्यायपालिका विभाग ने मसौदा कानून को अंतिम रूप दे दिया है।
सत्तारूढ़ दल के विधायकों की तरफ से जबरदस्ती, धोखाधड़ी या लालच देकर किये गये धर्म परिवर्तन को अपराध मानने के लिए एक सख्त कानून की मांग बढ़ रही थी। इसके जवाब में राज्य सरकार ने इस मामले की संवेदनशील प्रकृति को देखते हुए, महिला और बाल विकास, विधि एवं न्यायपालिका, अल्पसंख्यक विकास, समाज कल्याण और गृह विभाग के सचिव वाली एक उच्च-स्तरीय समिति बनायी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित