मुंबई , मार्च 26 -- महाराष्ट्र विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार ने गुरुवार को राज्य के परिवहन विभाग और क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) प्रणाली में व्याप्त बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगाए हैं।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को लिखे पत्र में उन्होंने दावा किया कि विभाग के भीतर स्थानांतरण और धन उगाही का एक सुनियोजित गिरोह सक्रिय है, जिसका नेतृत्व कथित तौर पर बजरंग खरमाटे नामक एक सेवानिवृत्त अधिकारी कर रहा है। वडेट्टीवार का आरोप है कि इस नेटवर्क के माध्यम से एकत्र किए गए प्रत्येक 100 रुपये में से लगभग 90 रुपये अकेले खरमाटे रख लेते हैं, जबकि पूरी व्यवस्था सेवानिवृत्त अधिकारियों के संरक्षण में चल रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित