पुणे , मार्च 05 -- महाराष्ट्र में लू की तीव्रता बढ़ गयी है तथा मुंबई और कोंकण इलाके में गर्मी एवं नमी के कारण येलो अलर्ट जारी गया गया है।

भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

विभाग ने अगले कुछ दिनों में पूरे राज्य में तापमान में और बढ़ोतरी के साथ-साथ उतार-चढ़ाव का अनुमान लगाया है। अकोला में राज्य में सबसे ज़्यादा तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि धुले में सबसे कम 13.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

कोंकण इलाके में पूरे दिन गर्म और नमी वाला मौसम रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने लोगों को बाहर निकलते समय ज़रूरी सावधानी बरतने की सलाह दी है।

इस बीच पुणे में तापमान सामान्य से लगभग दो डिग्री सेल्सियस ज़्यादा है। कोरेगांव पार्क में शहर में सबसे ज़्यादा तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि शिवाजीनगर में लगातार दो दिनों से तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ज़्यादा दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार पिछले कुछ दिनों में महाराष्ट्र के लगभग सभी जिलों में तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखी गई है, और गर्मी की स्थिति जारी रहने की संभावना के संकेत है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित