नासिक , फरवरी 18 -- महाराष्ट्र में नासिक जिले के निवाने गांव में 45 वर्षीय किसान के कर्ज और अपनी कृषि उपज का उचित मूल्य न मिलने के कारण अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिए जाने का मामला सामने आया है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह घटना शनिवार को सामने आयी। उन्होंने बताया कि अनिल आहेर .90 लाख रुपये का कर्ज नहीं चुका पा रहा था। पिछले कुछ वर्षों में प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसलें बार-बार बर्बाद हुई थीं और उन्हें प्याज तथा अन्य फसलों का सही बाजार मूल्य भी नहीं मिल पा रहा था। पटवारी अविनाश पवार और ग्राम राजस्व अधिकारी शरद अहिरे ने घटनास्थल का दौरा किया और पंचनामा किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित