भंडारा/गोंदिया , फरवरी 11 -- महाराष्ट्र के गोंदिया में एक डॉक्टर के 10 दिन की नवजात बच्ची को कथित तौर पर 2.5 लाख रुपये में बेचने के मामले में पुलिस फरार डॉक्टर की तलाश कर रही है।

यह मामला तब उजागर हुआ जब गत दो फरवरी को 'चाइल्ड हेल्पलाइन' को सूचना मिली कि भंडारा जिले के मोहाड़ी तालुका स्थित पंधरा बोड़ी गांव में एक नवजात बच्ची को अवैध रूप से रखा गया है। मामले की जांच में बच्ची के माता-पिता ने 'बाल कल्याण समिति' को बताया कि उनकी बच्ची का जन्म नौ महीने से कम समय में हुआ था। डॉक्टर नितेश बाजपेयी ने उन्हें डराया कि इलाज बहुत महंगा है और मदद के बहाने कहा कि वह एक एनजीओ के जरिए नागपुर में बच्ची का मुफ्त इलाज करा देगा। हालांकि, डॉक्टर ने इलाज के बजाय बच्ची का सौदा कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित