मुंबई , नवंबर 04 -- महाराष्ट्र के कराड तालुके के कई ग्राम प्रधान और कार्यकर्ता मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गये।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने कहा, " कराड दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के सैदापुर के सरपंच अत्तेसिंह धनजी जाधव, उपसरपंच अनिल जाधव, कराड उत्तर से विलास माने, सरपंच देवदत्त माने, पूर्व सरपंच कृष्ण बर्गे और कई अन्य कार्यकर्ता पार्टी में शामिल हुए। "श्री चव्हाण ने बताया कि कराड उत्तर और दक्षिण दोनों क्षेत्रों के सरपंच, उपसरपंच, कई ग्रामों के पंचायत सदस्य और विभिन्न सहकारी समितियों के अध्यक्ष एवं पूर्व अध्यक्ष भी भाजपा में शामिल हुए। उन्होंने पार्टी के प्रदेश कार्यालय में सभी नये सदस्यों का स्वागत किया।
इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष और विधायक अतुल भोसले, विधायक मनोज घोरपड़े, प्रदेश महासचिव विधायक विक्रांत पाटिल और भाजपा मीडिया सेल प्रमुख नवनाथ बान और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी शामिल हुए।
श्री चव्हाण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की विकास और राष्ट्रवाद की राजनीति से प्रेरित होकर कराड उत्तर और दक्षिण से कई लोग आज भाजपा में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि ये नये सदस्य अपने क्षेत्र के विकास के उद्देश्य से पार्टी में शामिल हुए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित