कोल्हापुर , फरवरी 09 -- महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री रहे अजित पवार की मौत के बाद यहां हुए जिला परिषद चुनाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के पक्ष में सहानुभूति साफ दिखी। राकांपा 20 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी, जबकि 15 सीटों के साथ कांग्रेस दूसरे स्थान पर रही।
अजित पवार की मौत पिछले महीने 28 जनवरी को एक विमान दुर्घटना में हो गयी थी और चुनाव फरवरी के पहले सप्ताह में हुआ था।
68 सीटों वाली कोल्हापुर जिला परिषद में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 12, शिव सेना (शिंदे) को 9, जनसुराज्य पार्टी को 6, शाहू फ्रंट को 4 और शिव सेना (यूबीटी) तथा निर्दलीय को एक-एक सीट पर जीत मिली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित