महराजगंज , अप्रैल 08 -- उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में निचलौल थाना क्षेत्र के ठूठीबारी मार्ग स्थित हनुमानगंज के पास बुधवार को एक ऑटो पलटने से आठ लोग घायल हो गये।
सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने एक घायल की हालत नाजुक देख प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल भेज दिया। प्रापत जानकारी के मुताबिक, बरगदवा थाना क्षेत्र के पिपरा निवासी कुछ लोग एक ऑटो सवार होकर ठूठीबारी होते हुए निचलौल जा रहे थे। तभी सवारियों से भरी उक्त ऑटो निचलौल थाना क्षेत्र के हनुमानगंज गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ऑटो सवार हुस्नतहरुन निशा (50) समीर खान (4) नरगिश (25) वकीला (52) के साथ चार अन्य सहित कुल आठ लोग घायल हो गए। घायल हुस्नतहरुन निशा की हालत बिगड़ते देख प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जबकि अन्य घायलों का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है। थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया की घायल लोगों का इलाज अस्पताल चल रहा है। मौके कर शांति व्यवस्था बनी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित