हाजीपुर , फरवरी 13 -- पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने शुक्रवार को फतुहा-नटेसर-पैमार-बंधुआ-कोडरमा के रास्ते पटना-पतरातू रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया।
महाप्रबंधक श्री सिंह ने इस दौरान रेल संरक्षा, सिग्नलिंग व्यवस्था, रेलवे ट्रैक, रेल पुलों आदि का मुआयना किया। उन्होंने रेल ट्रैक के बेहतर रख-रखाव एवं संरक्षित रेल परिचालन के लिए संबंधित अधिकारियों को हर संभव कदम उठाने का निर्देश दिए।
महाप्रबंधक श्री सिंह ने पतरातू स्थित डीजल लोकोमोटिव शेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 12905 लोकोमोटिव, जिसमें मेजर कंपोनेंट का रिपेयर एवं रिप्लेसमेंट कर उसे पुनः परिचालन के लिये यार किया गया है, का गहन निरीक्षण किया। इस अवसर पर लोको शेड में मेंटेनेंस कार्य को और अधिक सुचारू, सुरक्षित एवं प्रभावी बनाने पर विशेष बल दिया गया।
महाप्रबंधक श्री सिंह ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए गुणवत्तापूर्ण अनुरक्षण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान दानापुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक विनोद कुमार, धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र अपने-अपने क्षेत्राधिकार में उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित