दरभंगा , अप्रैल 11 -- वरिष्ठ राजनीतिक चिंतक डॉ. मुनेश्वर यादव ने शनिवार कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले के आदर्शों को अपनाकर ही एक सशक्त और समावेशी भारत का निर्माण संभव है।
ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर राजनीति विज्ञान विभाग में विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती को संबोधित करते हुए प्रोफेसर यादव ने कहा कि समाज सुधारक महात्मा ज्योतिराव फुले के विचार आज भी सामाजिक समानता और शिक्षा के क्षेत्र में मार्गदर्शक माने जाते हैं। उनके संदेश आज के समय में भी उतने ही प्रासंगिक है, जितने उनके जीवनकाल में थे। समाज में समानता, शिक्षा और न्याय की अलख जगाने वाले महान क्रांतिकारी विचारक ज्योतिबा फुले का योगदान भारतीय इतिहास में सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने उस दौर में सामाजिक बदलाव की नींव रखी, जब जाति और भेदभाव की जड़ें बहुत गहरी थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित