उज्जैन , मार्च 25 -- मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ग्रीष्म ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। संभागायुक्त आशीष सिंह एवं श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष रोशन कुमार सिंह ने आज मंदिर के आंतरिक एवं बाहरी परिसर का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत देने के लिए मंदिर परिसर में समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके अंतर्गत आंतरिक एवं बाहरी क्षेत्रों में धूप से बचाव के लिए पर्याप्त मेटिंग की व्यवस्था, पेयजल की उपलब्धता, छाया की समुचित व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित