बेंगलोर , अप्रैल 08 -- कर्नाटक की राजनीति में जुबानी जंग उस वक्त और तेज हो गयी, जब विधान परिषद में विपक्ष के नेता सी नारायणस्वामी ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को तिहाड़ जेल भेजने की मांग की।

इस बयान ने भाजपा और कांग्रेस के बीच एक नया राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। श्री नारायणस्वामी ने पत्रकारों से बातचीत में यहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को संबोधित कर कहा कि वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ मल्लिकार्जुन खरगे की कथित टिप्पणियों को लेकर उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दें। उन्होंने इन टिप्पणियों को 'असभ्य और क्रूर' करार दिया और व्यक्तिगत हमला करते हुए दावा किया कि दिग्गज कांग्रेस नेता को 'मानसिक और शारीरिक आराम' की आवश्यकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित