पुतराजया , दिसंबर 26 -- : मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रजाक को उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को भ्रष्टाचार के 25 अलग-अलग मामलों में दोषी पाया है। मलय मेल की रिपोर्ट के अनुसार इनमें चार मामलों में सत्ता के दुरुपयोग और 21 मामले मनी लॉन्ड्रिंग के हैं। सजा हालांकि अभी नहीं सुनायी गयी है।

मामला आईएमडीबी फंड से करीब 2.2 अरब रिंगिट (लगभग 4,881 करोड़ रुपये) की हेराफेरी से जुड़ा है, जो उनके निजी बैंक खातों में पाये गये थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित