कुआलालंपुर , दिसंबर 27 -- मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रजाक को 1मलेशिया डेवलपमेंट बरहाद (1एमडीबी) से जुड़े एक मामले में भ्रष्टाचार का दोषी ठहराया गया और 15 साल की जेल की सजा सुनाई गई है।

श्री नजीब पर देश के उच्च न्यायालय ने 11.4 बिलियन रिंगिट (2.82 बिलियन अमेरिकी डॉलर) का जुर्माना भी लगाया है, जो उनके द्वारा ली गई रिश्वत की रकम की पांच गुनी है। श्री नजीब को धनशोधन मामले के 21 अतिरिक्त आरोपों के लिए पांच साल जेल की सजा सुनाई गई है। धनशोधन के लिए कोई जुर्माना नहीं लगाया गया है।

जस्टिस कॉलिन लॉरेंस सेक्वेराह ने आदेश दिया कि जेल की सभी सजाएं एक साथ चलेंगी। श्री नजीब को जुलाई 2020 में एसआरसी इंटरनेशनल से संबंधित सत्ता के दुरुपयोग के लिए 12 साल जेल की सजा सुनाई गई थी और 210 मिलियन रिंगिट (44.4 मिलियन अमेरिकी डॉलर) का जुर्माना लगाया गया था, जो सरकारी निवेश फंड 1एमबीडी की एक पूर्व इकाई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित