त्रिशूर , मार्च 26 -- मलयालम फिल्मों के अभिनेता-निर्देशक ई.ए. राजेंद्रन का गुरुवार को निधन हो गया।
वह 71 वर्ष के थे। वह लंबे समय से बीमार थे और उनका उपचार चल रहा था। उन्होंने आज कोल्लम में पट्टाथानम स्थित अपने घर पर अंतिम सांस ली।
त्रिशूर जिले के मूल निवासी राजेंद्रन के परिवार में उनकी पत्नी संध्या राजेंद्रन और बेटे दिव्यदर्शन हैं। उनके पार्थिव शरीर को त्रिशूर लाया गया है।
दिवंगत अभिनेता का अंतिम संस्कार शुक्रवार को त्रितल्लूर स्थित उनके आवास पर किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित