रांची, 06अक्टूबर (वार्ता) भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और झारखंड के पूर्व राज्यसभा सदस्य समीर उरांव ने पश्चिम बंगाल की ममता सरकार पर बड़ा निशाना साधा।
श्री उरांव ने आज यहां कहा कि ममता सरकार में सत्ता संपोषित गुंडागर्दी हावी है। आम जनता के साथ जन प्रतिनिधि भी सुरक्षित नहीं हैं। आम खास सभी भयभीत और परेशान हैं। बहन बेटियां असुरक्षित हैं।
श्री उरांव ने कहा कि आज पश्चिम बंगाल के जनजाति क्षेत्र में भारी बारिश के कारण आम जन जीवन तबाह हो चुका है। कुच बिहार,अलीपुरद्वार,जलपाईगुड़ी, सिलिगुड़ी जैसे क्षेत्र के चाय बागान आदि जगहों में बड़ी तबाही हुई है। ऐसे में एक जन प्रतिनिधि के नाते मालदा के सांसद खगेन मुर्मू जनता के दुखदर्द को बांटने जा रहे थे।और ऐसे में नागड़ा काटा के पास सांसद के ऊपर टीएमसी के गुंडों के द्वारा कातिलाना हमला किया गया।वे ईश्वर की कृपा से जान बचा पाए। पूरे बंगाल में जंगलराज व्याप्त है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सत्ता मद में गुंडों को पोश रही है।
श्री उरांव ने सांसद व विधायक के ऊपर हुए हमले की उच्च स्तरीय जांच कराकर अपराधियों को कठोर दंड देने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित