कोलकाता , अक्टूबर 30 -- पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को भारत के महान वैज्ञानिक होमी जे भाभा को उनकी जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्री होमी जे भाभा एक परमाणु भौतिक विज्ञानी और 'भारत के परमाणु कार्यक्रम के जनक' थे। उन्होंने टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च (टीआईएफआर) और भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (बीएआरसी) जैसे प्रमुख संस्थानों की स्थापना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित