नयी दिल्ली , फरवरी, 02 -- पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को यहां लुटियंस जोन के बंग भवन में दिल्ली पुलिस के जवानों की मौजूदगी पर सवाल उठाये।

सुश्री बनर्जी, तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के साथ दिल्ली में हैं। उनका यहां चुनाव आयोग को एक ज्ञापन सौंपने का कार्यक्रम है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार सुश्री बनर्जी,एवं सांसद अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व में 15 सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल, मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात करके अपनी चिंताओं से उन्हें अवगत करायेगा। पार्टी का कहना है कि वह पश्चिम बंगाल में केंद्रीय एजेंसियों के कथित पक्षपाती, मनमाने, भेदभावपूर्ण और राजनीति से प्रेरित व्यवहार पर अपनी गंभीर चिंताओं को औपचारिक रूप से दर्ज करायेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित