चंडीगढ़ , अक्टूबर 27 -- केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने प्रदेशवासियों को छठ पूजा की शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने कहा कि यह पर्व सूर्य देव की उपासना का प्रतीक है, जो हमारे जीवन में ऊर्जा और प्रकाश का संचार करते हैं। उन्होंने कामना की कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और प्रकाश लेकर आये।
श्री मनोहर लाल ने करनाल मे प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों से कहा कि जनता के आशीर्वाद से प्रदेश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनी है, जो लगातार जनकल्याण के कार्य कर रही है।
उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे कानूनी और सुरक्षित तरीके से ही विदेश जायें, क्योंकि अवैध मार्ग (डंकी रूट) से जाना खतरनाक है।
उन्होंने धान खरीद पर कहा इस बार अधिक वर्षा से फसल गीली है, इसलिए किसान मंडियों में धान को सुखाकर लेकर आयें ताकि खरीद प्रक्रिया सुचारू रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित