छपरा , नवंबर 30 -- बिहार में सारण जिले के अमनौर में आयोजित 'अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन' में साहित्यकार और गीतकार मनोज भावुक की पुस्तक ' भोजपुरी सिनेमा के संसार' को 'चौधरी कन्हैया सिंह पुरस्कार' से नवाजा गया है।

28 से 30 नवंबर तक आयोजित तीन दिवसीय इस सम्मेलनं में श्री भावुक को यह पुरस्कार बिहार के पर्यटन एवं कला-संस्कृति मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने प्रदान किया। इस सम्मेलनं में बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पथ निर्माण एवं नगर विकास मंत्री नितीन नवीन, सांसद मनोज तिवारी, फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह, कल्पना पटवारी, श्रम संसाघन मंत्री संजय सिंह टाइगर समेत देश-विदेश के लेखक, कवि, कलाकारों ने हिस्सा लिया।

मनोज भावुक कृत ' भोजपुरी सिनेमा के संसार ' भोजपुरी सिनेमा के इतिहास पर भोजपुरी भाषा में लिखी गई पहली किताब है। इस पुस्तक का प्रकाशन मैथिली-भोजपुरी अकादमी, दिल्ली ने किया है। इस पुस्तक में वर्ष 1931 से लेकर अब तक के भोजपुरी सिनेमा के सफर पर विहंगम दृष्टिपात है। इस पुस्तक के लेखक श्री भावुक वर्तमान में भोजपुरी साहित्य और सिनेमा की अभूतपूर्व सेवा कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है की श्री भावुक सिर्फ भोजपुरी सिनेमा के इतिहासकार के साथ एक प्रतिष्ठित गीतकार भी हैं, जिनके कई गाने लोकप्रिय काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। उनका एक गाना 'तोर बउरहवा रे माई' पिछले दिनों सोसल मिडिया पर काफी ट्रेंड हो रहा था। दरअसल भोजपुरी के संस्कार का ख्याल और सुसंस्कृत शब्दावली श्री भावुक को अन्य गीतकारों और लेखकों से अलग करती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित