मुंबई , मार्च 03 -- मशहूर फैशन डिजाइनर और निर्माता मनीष मल्होत्रा ने कई साल बाद जमकर होली खेली है, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

जावेद अख्तर और शबाना आजमी हर साल होली पर भव्य पार्टी का आयोजन करते हैं, जहां इंडस्ट्री के कई सितारे पहुंचते हैं और जमकर मस्ती करते हैं। मनीष मल्होत्रा भी इस साल पार्टी में पहुंचे और कई साल बाद जमकर होली खेली।

मनीष मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने होली सेलिब्रेशन की रंग-बिरंगी फोटोज साझा कर लिखा है कि कई साल बाद होली खेलकर बहुत अच्छा लगा। शबाना आजमी का प्यार उन्हें खींच लाया।

मनीष मल्होत्रा ने पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा है, 'सभी को होली की शुभकामनाएं। आज कई वर्षों के बाद होली खेली। सब मेरी सबसे प्रिय और पसंदीदा शबाना आजमी जी के प्यार की खातिर। उनकी गर्मजोशी, उनका प्यार और उससे भी बढ़कर वह जो उम्दा मेजबान हैं। और, मेरी सबसे प्यारी खूबसूरत उर्मिला मातोंडकर के साथ यहां आना हुआ। हम दोनों 90 के दशक के बाद होली पर शायद एक साथ मौजूद हैं। इस मौके पर ढेर सारी सेल्फी लीं और साथ ही लजीज खाने का स्वाद लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित