नयी दिल्ली , नवंबर 11 -- केंद्रीय खेलमंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज ग्लासगो 2026 राष्ट्रमंडल खेलों (सीडब्ल्यूजी) के लिए किंग्स बैटन का अनावरण किया। इस कार्यक्रम में भारत गणराज्य में ब्रिटिश उच्चायुक्त लिंडी कैमरून और भारतीय राष्ट्रमंडल खेल संघ की अध्यक्ष डॉ. पी.टी. उषा उपस्थित रही।
भारतीय राष्ट्रमंडल खेल संघ द्वारा आयोजित इस समारोह में अचंत शरत कमल सहित विभिन्न ओलंपिक और राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं के साथ-साथ युवा मामले एवं खेल मंत्रालय, राष्ट्रमंडल खेल महासंघ और भारतीय खेल प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
प्रसिद्ध भारतीय दृश्य कलाकार आकिब वानी द्वारा डिज़ाइन किया गया यह बैटन, देश की कला, खेल और स्थिरता की जीवंत भावना को दर्शाती है-ये विषय इस वर्ष की रिले के मूल में हैं। इसका डिज़ाइन भारत के समृद्ध सांस्कृतिक और प्राकृतिक परिदृश्य से प्रेरित है, जिसमें पारंपरिक शिल्प कौशल को समकालीन सौंदर्यशास्त्र के साथ मिश्रित किया गया है जो देश की विविधता और रचनात्मक महत्वाकांक्षा को दर्शाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित