समस्तीपुर , फरवरी 10 -- नरेगा पोर्टल पर गलत फोटो अपलोड करने के मामले में समस्तीपुर जिले के दो सुपरवाइजर को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह ने मंगलवार को यहां बताया कि जिले में मनरेगा के तहत किये जा रहे कार्यों का एनएमएसएस पोर्टल पर गलत फोटो अपलोड करने की शिकायत मिली थी। उन्होंने बताया कि इन शिकायतों की जांच की गई,जिसमें जिले के बिथान प्रखंड के बेलसंडी पंचायत की सुपरवाइजर ममता कुमारी और मोरबा पंचायत की सुपरवाइजर नूतन कुमारी को दोषी पाते हुए तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है।

उप विकास आयुक्त ने बताया कि इस मामले में सम्बंधित पंचायत रोजगार सेवक (पीआरएस) के वेतनमान मे कटौती करने का भी आदेश दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित