बारां , फरवरी 04 -- राजस्थान में बारां में मनरेगा को लेकर कांग्रेस छह फरवरी को जिला कलक्टर कार्यालय पर धरना देगी।
कांग्रेस के जिला संगठन महामंत्री कैलाश जैन ने बुधवार को बताया कि प्रदेश कांग्रेस से प्राप्त निर्देशानुसार छह फरवरी को पूर्वाह्न 11 बजे जिला कांग्रेस के बैनर तले धरना दिया जावेगा।
उन्होंने बताया कि धरने में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष हंसराज मीणा उदपुरिया सहित पूर्व केबिनेट मंत्री, अन्ता विधायक प्रमोद जैन भाया, जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया, पूर्व विधायक पानाचन्द मेघवाल, करणसिंह राठौड, श्रीमती निर्मला सहरिया सहित कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ कांग्रेसजन, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि सहित बडी संख्या में शामिल होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित