श्रीगंगानगर , जनवरी 21 -- केंद्र सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) का नाम बदलने और इसमें काफी बदलाव किये जाने के खिलाफ कांग्रेस के चलाये जा रहे आंदोलन के तहत राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के रायसिंहनगर में कांग्रेस कार्यकर्ता 29 जनवरी को उपखंड अधिकारी (एसडीएम) कार्यालय का घेराव करेंगे।
रायसिंह नगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और क्रय-विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष राकेश ठोलिया ने बुधवार को बताया कि केंद्र सरकार सुनियोजित तरीक़े से मनरेगा योजना को ख़त्म करने जा रही है। इसके लिए सबको मिलजुल कर संघर्ष करना होगा। उन्होंने बताया कि आगामी 29 जनवरी को रायसिंहनगर में एसडीएम कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित