लखनऊ , फरवरी 17 -- मनरेगा का नाम बदले जाने के विरोध में विधानसभा घेराव के ऐलान के बीच मंगलवार को प्रदेश की सियासत गरमा गई। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को पुलिस ने उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब पार्टी कार्यकर्ता प्रदर्शन की तैयारी कर रहे थे।

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण विरोध को दबाने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया और कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। राजधानी लखनऊ में विधानसभा के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और कई स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई थी।

गिरफ्तारी के बाद अजय राय ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जनता के हक की आवाज उठाने पर भाजपा सरकार ने उन्हें गिरफ्तार किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि लखनऊ की सड़कों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बर्बरता की गई, उन्हें पीटा गया और हिरासत में लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित