अलवर , फरवरी 02 -- राजस्थान के अलवर में मनरेगा को लेकर जिला कांग्रेस समिति ने सोमवार को मिनी सचिवालय पर धरना प्रदर्शन किया।
इस मौके पर कांग्रेस की जिला अध्यक्ष प्रकाश गंगावत सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रकाश गंगावत ने कहा कि मनरेगा को लेकर धरना देकर आमजन को जगाने का काम किया जा रहा है। राजस्थान सरकार और केंद्र सरकार चिर निंद्रा में सोई हुई है। अब गांव के अलावा जयपुर दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा ।उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा लागू की गई मनरेगा को खत्म करने का षडयंत्र रचा जा रहा है । धरने के बाद जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सोंपा गया ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित