राजनांदगांव , जनवरी 29 -- ) छत्तीसगढ़ में राजनांदगांव जिला पुलिस ने कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक शांति बनाए रखने के उद्देश्य से गुरुवार को मनगटा क्षेत्र के रिसॉर्ट्स पर व्यापक कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में गठित 40 पुलिसकर्मियों की अलग-अलग टीमों ने एक साथ करीब 49 रिसॉर्ट्स में दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान रॉक हाउस, वनांचल, स्काय, डी कास्टल और विसलिंग वुड्स रिसॉर्ट में अवैध रूप से शराब सेवन की सुविधा उपलब्ध कराए जाने की पुष्टि हुई। पुलिस ने संबंधित रिसॉर्ट्स के संचालकों और प्रबंधकों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 36(सी) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। इसके अलावा सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन करते पाए गए एक व्यक्ति के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित