इंदौर , जनवरी 31 -- कुमार कार्तिकेय (6/33 और 4/49) की घातक गेंदबाजी से मध्य प्रदेश ने महाराष्ट्र को शनिवार को रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप बी मैच में 133 रन से हरा दिया।

मध्य प्रदेश ने महाराष्ट्र के सामने 267 रन का लक्ष्य रखा और उसकी पारी को 133 रन पर समेट दिया। महाराष्ट्र की तरफ से नीरज जोशी ने 42 और सी टी एल रक्षण ने 40 रन बनाये।मध्य प्रदेश की तरफ से कुमार कार्तिकेय और आर्यन पांडेय ने चार चार विकेट लिए। कुमार कार्तिकेय को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।

दिल्ली को मुंबई के खिलाफ ११० रन की बढ़तमुंबई (वार्ता) वैभव कांडपाल (61) और आयुष डोसेजा की नाबाद 62 रन की शानदार अर्धशतकीय पारियों की मदद से दिल्ली ने मुंबई के खिलाफ एलीट ग्रुप डी मैच में चार विकेट पर 206 रन बनाकर 110 रन की बढ़त हासिल कर ली। इससे पहले मुंबई की पहली पारी पांच विकेट पर 266 रन से आगे शुरू होकर 317 रन पर समाप्त हुई।

विदर्भ को 110 रन की जरूरतनागपुर (वार्ता) विदर्भ को उत्तर प्रदेश के खिलाफ एलीट ग्रुप ए मैच में जीत के लिए 110 रन की जरूरत है जबकि उसके छह विकेट बाकी हैं। विदर्भ ने 201 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए चार विकेट पर 91 रन बना लिए हैं। अमन मोखाड़े 50 रन बनाकर क्रीज पर हैं।इससे पहले यूपी ने दो विकेट पर 75 रन से आगे खेलना शुरू किया और उसकी दूसरी पारी 200 रन पर समाप्त हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित