भोपाल , नवम्बर 6 -- मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस संगठन चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। प्रदेश महासचिव, जिला अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्ष पदों के लिए निर्वाचन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए जबलपुर के यश घनघोरिया ने प्रथम स्थान हासिल किया है। दूसरे स्थान पर भोपाल के अभिषेक परमार, तीसरे स्थान पर सीधी के देवेन्द्र दादू और चौथे स्थान पर ग्वालियर के शिवराज यादव रहे। संगठन सूत्रों के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष पद की आधिकारिक घोषणा इंटरव्यू प्रक्रिया पूरी होने के बाद की जाएगी। वहीं, भोपाल ग्रामीण जिला अध्यक्ष पद पर राहुल मंडलोई निर्वाचित हुए हैं। युवा कांग्रेस के इस चुनाव को लेकर पूरे प्रदेश के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित