भोपाल , फरवरी 12 -- केंद्र सरकार की ओर से वंदेमातरम के छह छंदों के गायन से जुड़ा निर्णय मध्यप्रदेश में भी लागू होगा।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज इस संबंध में वीडियो संदेश जारी करते हुए ये जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गृह मंत्रालय द्वारा राष्ट्रगान "जन गण मन" के पहले वंदे मातरम् के छह छंदों का ससम्मान गायन का निर्णय किया गया है। इसके तहत पूरा देश उन बलिदानियों को स्मरण करेगा, जिन्होंने आजादी के पहले वंदेमातरम के बलबूते अपना सर्वस्व बलिदान किया।

उन्होंने कहा कि इसे मध्यप्रदेश में भी लागू किया जा रहा है।

केंद्र सरकार ने सभी शासकीय कार्यक्रमों और स्कूलों में वंदे मातरम के सभी छह छंदों का गायन अनिवार्य करने का निर्णय किया है। गृह मंत्रालय ने इस संबंध में दिशानिर्देश जारी किए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित