भोपाल , अक्टूबर 6 -- जनजातीय लोक कला एवं बोली विकास अकादमी द्वारा मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय भोपाल में कठपुतली कला की विविध शैलियों पर एकाग्र पुतुल समारोह का आयोजन 08 से 12 अक्टूबर, 2025 प्रतिदिन सायं 6.30 बजे से किया जा रहा है।

समारोह में 8 अक्टूबर, 2025 को भारतीय लोक कला मंडल- उदयपुर के कलाकारों द्वारा काबुलीवाला/रामायण कथा की प्रस्तुति धागा पुतली शैली में दी जायेगी। साथ ही 9 अक्टूबर, 2025 को प्रदीपनाथ त्रिपाठी एवं साथी- लखनऊ द्वारा गुलाबो-सिताबो/अलादीन/लवकुश कथा को छड़ और दस्ताना शैली एवं 10 अक्टूबर, 2025 को कप्तान सिंह एवं साथी- शाहजहांपुर द्वारा केवट प्रसंग / सीता हरण प्रसंग छड़ और दस्ताना शैली में प्रस्तुत किया जायेगा।

समारोह के चौथे दिन 11 अक्टूबर, 2025 को सुश्री बिनिता देवी एवं साथी-गुवाहाटी द्वारा रावण वध / राम विजय भाओना कथा को धागा/छड़/ छाया शैली एवं समापन दिवस 12 अक्टूबर, 2025 को अक्षय भाट एवं साथी- नई दिल्ली द्वारा ढोलामारू / सीता हरण प्रसंग धागा/आधुनिक शैली में प्रस्तुत किया जायेगा।

समारोह में प्रवेश निःशुल्क है। वहीं समारोह में प्रतिदिन दोपहर 2.00 बजे से अन्य कठपुतली प्रस्तुतियाँ होगी जिसमनें मुकेश भारती, घनश्याम भट्ट, राहुल भट्ट, दुलारे भट्ट, जगदीश भट्ट- भोपाल द्वारा कठपुतली की प्रस्तुति दी जायेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित