मधेपुरा , फरवरी 13 -- मधेपुरा जिले में शंकरपुर थाना क्षेत्र के परसा पंचायत में सडक पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार की रात परसा पंचायत वार्ड नंबर-04 निवासी सूरज दास का पुत्र राहुल कुमार दास (उम्र लगभग 27 वर्ष) तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आ गया , जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे जननायक कर्पूरी ठाकुर अस्पताल ले गया, जहाँ इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी।राहुल अपने पीछे एक दो साल की पुत्री एवं तीन महीने का पुत्र छोड़ गया हैlघटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। अज्ञात ट्रैक्टर चालक की पहचान कर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई है।पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया है और जाँच में जुट गई हैlइस मामले में ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा एवं दोषी चालक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित