मधेपुरा , मार्च 11 -- बिहार के मधेपुरा जिले के चौसा थाना क्षेत्र में ग्रामीणों ने साइबर धोखाधड़ी के एक मामले में संलिप्त मुख्य आरोपी के पिता और एक सीएसपी संचालक को बंधक बना लिया।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि मंगलवार की देर रात रसलपुर धुरिया गांव में ग्रामीणों ने साइबर धोखाधड़ी के एक मामले में संलिप्त मुख्य आरोपी के पिता मोहम्मद साहेब और एक सीएसपी संचालक रमन कुमार को बंधक बना लिया।ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि ये लोग इलाके में सक्रिय एक बड़े साइबर फ्रॉड गिरोह का हिस्सा है।

सूत्रों ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित