मधेपुरा , फरवरी 05 -- बिहार में मधेपुरा जिले के पुरैनी थाना में गुरूवार की सुबह इंटरमीडिएट के एक छात्र की मौत हो गई तथा एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के बिहारीगंज थाना क्षेत्र के रामगंज निवासी बबलू शर्मा का पुत्र शुभम कुमार बाइक से नयाटोला चौक स्थित परीक्षा केंद्र पर इंटर की परीक्षा देने जा रहा था। इसी दौरान उसने उसी केंद्र पर पैदल परीक्षा देने जा रहे कुमारखंड थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी मोहम्मद अनवरुण के पुत्र मोहम्मद अरमान बाइक की चपेट में आ गया। इस घटना में दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूत्रों ने बताया कि ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को पुरैनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान मोहम्मद अरमान की मौत हो गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित