मधुबनी , मार्च 30 -- बिहार में मधुबनी जिला के बिस्फी थाना क्षेत्र के कमलवाड़ी पूर्वी वार्ड-13 में सोमवार को गॉव के पास धौंस नदी में डूबने से तीन वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई।

मृत बच्चे की पहचान संजीव कुमार सहनी के पुत्र पीयूष कुमार के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बच्चा खेलते-खेलते घर के पास बहने वाली धौस नदी के किनारे पहुंच गया और गहरे पानी में चला गया। जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ।

घटना की जानकारी मिलते ही बिस्फी थानाध्यक्ष अभिनाश कुमार पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। स्थानीय लोगों की मदद से बच्चे को नदी से बाहर निकाला गया लेकिन वह मृत पाया गया। बिस्फी थाना पुलिस इस संबंध में जरूरी प्रक्रिया में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित