मधुबनी , अप्रैल 24 -- बिहार के मधुबनी जिले में पतौना थाना की पुलिस ने आर्म्सएक्ट के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित कुमार ने शुक्रवार को बताया कि पतौना थाना कांड संख्या 44/26 के फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर उनके नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। इस दौरान टीम को जानकारी मिली की आरोपी परसौनी कमला कात की ओर गये हुये हैं। इसके बाद उक्त स्थल पर छापेमारी की गई। जहां तीनों आरोपी पुल के नीचे सोए हुए पाए गए। जिसे पुलिस बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। मौके से चोरी की एक बाइक बरामद हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित