मधुबनी , जनवरी 31 -- बिहार में मधुबनी जिले के बिस्फी थाना क्षेत्र के बलहा पश्चिम टोल में एक बच्चे के साथ हुये अप्राकृतिक यौनाचार मामले में पुलिस की विशेष टीम ने आरोपी को मधुबनी नगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस उपाधीक्षक अमित कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि,हुकुम ठाकुर ने 29 जनवरी को गांव के ही एक बच्चे को पैसे एवं टॉफी का लालच देकर उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया था। घटना को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए मधुबनी के पुलिस अघीक्षक योगेंद्र कुमार ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) टीम का गठन किया था।
श्री कुमार ने बताया कि एसआईटी की टीम ने आरोपी को नगर थाना के कोतवाली चौक के मुरचा टोला सोनार बस्ती स्थित उसके ननिहाल से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हुकुम ठाकुर ने पुलिस के समक्ष अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित