मधुबनी, अप्रैल 13 -- बिहार के मधुबनी जिले में जयनगर थाना की पुलिस ने 14.44 ग्राम ब्राउन सूगर के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
जयनगर थानाध्यक्ष अमित कुमार ने आज संवाददाता सम्मेलन में बातया कि रविवार को सूचना मिली थी कि कुछ युवक ब्राउन सुगर लेकर कमला बांध ईसलामपुर के रास्ते जाने वाले है। इस सूचना के आधार पर ईसलामपुर मुहल्ला के कमला पश्चिमी तटबंध पर वाहनों की चेकिंग शुरू की गयी।इस दौरान देखा गया कि एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक आ रहे हैं। बाइक सवार लोगों को रोककर उनकी तलाशी ली गयी।
थानाध्यक्ष ने बताया कि तलाशी के दौरान उक्त युवकों के पास से 14.44 ग्राम ब्राउन सुगर बरामद किया। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार युवकों की पहचान मधुबनी जिले के बासोपट्टी थाना क्षेत्र के महिनाथपुर गांव निवासी श्याम पाण्डेय एवं नेपाल के धनुषा जिले के नगराई थाना क्षेत्र के गंगोली गांव निवासी संतोष कुमार ठाकुर के रूप में की गयी है।गिरफ्तार युवकों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित